Maharajganj News : 10 दिन से बंद पड़ी थी CT स्कैन सेवा, अब नई मशीन की एंट्री से जगी उम्मीद

    19-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिला अस्पताल में 10 अगस्त से खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन को बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। नई मशीन के पहुंचने से मरीजों को जल्द ही जांच की सुविधा दोबारा मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मशीन के इंस्टालेशन की तैयारी को लेकर इंजीनियरों की टीम जिला अस्पताल पहुंची और सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण किया।

टीम ने सीटी स्कैन कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही मशीन को वहां तक पहुंचाने के लिए मैपिंग की। मशीन आकार में बड़ी होने के कारण उसे अस्पताल के अंदर किस रास्ते से ले जाया जाएगा, इसको लेकर रूट भी निर्धारित किया गया है।


सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि नई मशीन को पुरानी इमरजेंसी के रास्ते सीटी स्कैन कक्ष तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मशीन को निर्धारित स्थान पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि शनिवार देर शाम तक मशीन जिला अस्पताल पहुंच जाएगी। मशीन के पहुंचने के बाद इंजीनियरों की देखरेख में इंस्टालेशन और जरूरी तकनीकी जांच की जाएगी।

बकौल डॉ. द्विवेदी, शनिवार की देर शाम तक नई सीटी स्कैन मशीन के जिला अस्पताल पहुंचने की उम्मीद है। मशीन के इंस्टालेशन और तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार या मंगलवार से मरीजों का सीटी स्कैन शुरू होने की संभावना है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।