Maharajganj News : आज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल! महराजगंज के इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कटौती

    20-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। विद्युत विभाग ने आवश्यक कार्य के चलते 20 अगस्त को हरपुर एवं समधीरा 33 केवी विद्युत लाइन बंद रखने की सूचना जारी की है। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग के अनुसार, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत लाइन बंद रहेगी। इस दौरान लाइन पर आवश्यक कार्य किया जाएगा, जिसके चलते संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।


अवर अभियंता राम गोपाल सिंह ने संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने पर विभाग का सहयोग करें। उन्होंने बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद भी व्यक्त किया है।


इबरार अहमद

अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।