Maharajganj News : रात 9 बजे घर से निकला अरुण... फिर नहीं लौटा, तालाब से मिली 36 वर्षीय युवक की लाश

    20-Aug-2026   
Total Views |

भिटौली। अमवा भैंसी गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के पास तालाब किनारे शौच के लिए गया 36 वर्षीय अरुण गोविंद पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने उसका शव तालाब से बरामद किया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार अमवा भैंसी निवासी अरुण गोविंद (36) पुत्र रामनिवास बुधवार रात करीब 9 बजे घर के पास स्थित गांव के तालाब के किनारे शौच के लिए गए थे। अंधेरा होने और किनारे पर अचानक पैर फिसलने के कारण वह वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए।


काफी देर तक अरुण के घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हें तलाशते हुए तालाब तक पहुंचे। डूबने की आशंका पर गांव के लोगों के साथ मिलकर तालाब में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद अरुण का शव पानी से बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही भिटौली थाने के उपनिरीक्षक यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज मोर्चरी हाउस भेज दिया।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।