Maharajganj News : हर बारिश के बाद खुलती है पोल! आजाद नगर में सड़क बनी तालाब, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल

    22-Aug-2026   
Total Views |


महराजगंज। शहर के चिऊरहा रोड स्थित आजाद नगर में जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मैनुद्दीन और बदरे आलम के घरों के पास नाली का निर्माण नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश थमने के बाद भी कई दिनों तक सड़क पर पानी भरा रहता है।

जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को भी आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से आसपास दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

सबसे ज़्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को पानी से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनके स्कूल यूनिफार्म खराब होने के साथ ही फिसलकर गिरने और चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।


वहीँ बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों और दोपहिया चालकों के लिए भी यह जलजमाव परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हर बारिश में लोगों को इसी परेशानी से गुजरना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द नाली निर्माण कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के दौरान सड़क पर पानी जमा न हो और लोगों को राहत मिल सके।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।