निचलौल। निचलौल-चिउटहा मार्ग पर खोनहौली गांव के पास शुक्रवार रात अचानक एक विशाल जामुन का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दंपती पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी बाइक पेड़ में फंस गई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
बताया गया कि खोनहौली गांव में निचलौल-चिउटहा मुख्य मार्ग के किनारे बरसात के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी दौरान रात करीब साढ़े सात बजे अचानक पेड़ भरभराकर मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे दंपती पेड़ की चपेट में आने से बच गए और उनकी बाइक पेड़ में फंस गई। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ में फंसी बाइक को बाहर निकाला। इसके बाद दंपती अपने घर चले गए।
पेड़ गिरने से निचलौल-चिउटहा मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ी।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने जेसीबी की मदद से पेड़ को सड़क से हटवाया। वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव के अनुसार, देर रात पेड़ हटाए जाने के बाद मार्ग पर यातायात फिर से शुरू हो गया।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।