Maharajganj News : अंधेरी रात में सड़क पर टहल रहा था तेंदुआ, मोबाइल कैमरे ने खोला पूरा राज

    24-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। निचलौल के मियां मोहल्ले में सोमवार की आधी रात अचानक उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब सड़क पर एक तेंदुआ टहलता नजर आया। करीब 12:30 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे से तेंदुए की तस्वीर मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों में डर और बढ़ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में सड़क पर टहल रहे जंगली जानवर को देखकर शुरू में कुछ लोग कंफ्यूज थे, लेकिन बाद में मोबाइल से खींची गई तस्वीर देखने पर उसके तेंदुआ होने की जानकारी हुई। इसके बाद मोहल्ले में चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग रात में घरों से निकलने से बचने लगे।


ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों से निकलकर जंगली जानवर अब आबादी वाले इलाकों की ओर पहुंच रहे हैं। भोजन की तलाश में तेंदुए कुत्ते, बिल्ली और बकरियों जैसे पालतू पशुओं को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आबादी के बीच तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों, बुजुर्गों और रात में आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

तेंदुए की तस्वीर सामने आने के बाद आसपास के लोगों में भी सतर्कता बढ़ गई है। मोहल्लेवासियों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि करने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।