महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को 23 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
पुलिस के मुताबिक, थाना पनियरा में दर्ज मु0अ0सं0 248/2026 में धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।