महराजगंज। बारावफात के त्योहार को देखते हुए महराजगंज कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। 26 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कस्बे में भारी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
पुलिस प्रशासन के अनुसार बारावफात जुलूस के दौरान कस्बे में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जाम की समस्या से बचने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए यह डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
भारी वाहनों को महराजगंज कस्बे में प्रवेश देने के बजाय सिंदुरिया, शिकारपुर, झंझनपुर और पकड़ी चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। इन स्थानों पर नो-एंट्री और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक महराजगंज कस्बे की ओर भारी कमर्शियल वाहन लेकर न आएं और निर्धारित डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करें।
त्योहार के दौरान आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखेगी।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।