महराजगंज। जिले की बेटी अमृता सिंह ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रविवार को वाराणसी में आयोजित Miss UP 2026 प्रतियोगिता में अमृता ने प्रदेशभर से आए करीब 600 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज, लखनऊ, बस्ती, गोंडा और वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अमृता सिंह को मिस यूपी 2026 का विजेता घोषित किया गया।
अमृता सिंह जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव की रहने वाली हैं। खिताब जीतने के बाद उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
अमृता इससे पहले भी मॉडलिंग और मनोरंजन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा फैशन वीक में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा है। मॉडलिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली अमृता ने मिस यूपी प्रतियोगिता में भी अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया।
अमृता के पिता धनंजय सिंह व्यवसायी हैं जबकि उनकी मां पुनीता सिंह उनका सहयोग करती हैं। मिस यूपी 2026 का खिताब मिलने के बाद अमृता ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और लगातार मेहनत को दिया।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।