महराजगंज। जिले में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक जिले के निचलौल क्षेत्र में 28.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, जिले की अन्य तहसीलों में बारिश का असर सीमित रहा और अधिकांश क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई।
सोमवार की सुबह मौसम साफ़ रहा और तेज धूप से हुई। हवा कमजोर होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा हालांकि तीन बजे के बाद हवाओं की नर्मी के कारण लोगों को राहत मयस्सर हुई। दिन डूबने के बाद छाए चने बादलों के बीच उमस एक बार फिर बढ़ती महसूस हुई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक पूर्वी यूपी के जनपदों में बारिश की संभावना बनी हुई है जिसके कारण तापमान नीचे जा सकता है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।