Maharajganj News : इटहिया मंदिर की राह में हादसा, बाइक की टक्कर में देवर-भाभी गंभीर घायल

    25-Aug-2026   
Total Views |

निचलौल। पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया दर्शन के लिए आए देवर-भाभी मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हो गए। हादसा बैठवलिया पुल के पास हुआ। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी राकेश (35) अपनी भाभी गीता देवी को बाइक पर बैठाकर इटहिया स्थित भोलेनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बैठवलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राकेश और गीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


आरोप है कि मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण काफी समय तक इंतजार करना पड़ा, इस दौरान घायल गीता देवी की हालत बिगड़ती गई। घटना को लेकर परिजनों में नाराजगी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों का उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।