महराजगंज। रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रेहवा गांव में उसके घर के पास हुआ। बाइक अनियंत्रित होने के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
मृतका की पहचान रेहवा गांव निवासी रामराज की पत्नी अनारी (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि रक्षाबंधन के अवसर पर अनारी अपने भाई के घर बड़हरा गई थीं। वहां त्योहार मनाने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रही थीं।
घर के नजदीक पहुंचते ही अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे अनारी सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अनारी की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अरकम खान (Arqum Khan) 'आपन महराजगंज' में वीडियो संपादक (Video Editor) के पद पर कार्यरत हैं। यह वीडियो रिपोर्टिंग, ग्राउंड कवरेज की एडिटिंग और विजुअल कंटेंट की प्रोसेसिंग का कार्य संभालते हैं।