महराजगंज। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए नगर पंचायत बृजमनगंज ने रत्तूपुर वार्ड में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां एक साथ 70 विद्यार्थियों के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है। लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष तथा बिजली कटौती के दौरान निर्बाध पढ़ाई के लिए इनवर्टर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उद्घाटन के दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह डिजिटल लाइब्रेरी बृजमनगंज के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी।
इस अवसर पर सभासद बुधिराम चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, सनी रैना, सिद्धेश्वर चौरसिया, रामनाथ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।