Maharajganj News : रविवार को लगा स्वास्थ्य मेला, मुफ्त इलाज के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़

    03-Aug-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिसवा बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र से पहुंचे मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाएं तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मेले के दौरान डॉ. रोहित कुमार वर्मा एवं फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। इस समय बदलते मौसम को देखते हुए सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश, शरीर दर्द, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया।


साथ ही चिकित्सकों ने लोगों को मौसमी एवं वायरल बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता बनाए रखने, उबला या स्वच्छ पानी पीने, पौष्टिक भोजन करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकता पड़ने पर मास्क का उपयोग करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय मरीज उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।