महराजगंज। एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन ई-केवाईसी की व्यवस्था शुरू कर दी है, जिससे मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
इंडियन आयल ने गैंस एजेसिंयों को 15 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया है। अंतिम तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ हो रही है। शिकायत पर इंडियन आयल ने ऐप जारी किया है।
उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन के अनुसार संबंधित आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर ई-केवाईसी कर सकते हैं। इंडेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए IndianOil ONE, भारत गैस और एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए उनके संबंधित आधिकारिक ऐप उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से पूरी प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकती है।
ई-केवाईसी के लिए कनेक्शन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और फोटो की जरूरी है। डीएसओ संतोष विक्रम सहाय का कहना है कि निर्धारित तारीख तक उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना जरूरी है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आयल कंपनी ने ई-केवाईसी के लिए आधारिक ऐप जारी किया है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।