Maharajganj News : दीवार तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

    03-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुरंदरपुर थाना पुलिस ने नकबजनी के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरंदरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर करीब 12:20 बजे कोल्हुआ ढाला स्थित शिव मंदिर (अचलगढ़ नर्सरी मोड़) के पास से कन्हैयालाल (21 वर्ष) निवासी टेढ़ी, थाना पुरंदरपुर को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को एकमा लक्ष्मीपुर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी के इलाज के लिए घर बंद कर महराजगंज गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर तथा नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में कन्हैयालाल वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो ब्रासलेट, दो जोड़ी पायल और चार बिछिया बरामद की गई हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।


इबरार अहमद

अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।