महराजगंज: आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और मरीजों की समर्पित सेवा के लिए महराजगंज के डॉ. भास्कर चंद्र ( Dr. Bhaskar Chandra) को इंडियन स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। उनके क्लीनिक धन्वंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय को भी इस उपलब्धि के साथ सम्मान मिला है
वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने डॉ. भास्कर चंद्र को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।
डॉ. भास्कर चंद्र के धन्वंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सालय को “Best and Most Trusted Ayurvedic Clinic” का सम्मान भी प्रदान किया गया है।
यह उपलब्धि आयुर्वेद के प्रति डॉ. भास्कर चंद्र की प्रतिबद्धता, चिकित्सा सेवा में उनके समर्पण और मरीजों के विश्वास का प्रतीक है। डॉ. भास्कर चंद्र ने इस सम्मान को अपनी पूरी टीम और मरीजों के प्रति समर्पित किया है।
फैज़ अहमद खान (Faiz Ahmad Khan) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रमुख (District Head) के पद पर कार्यरत हैं। यह जिले की संपूर्ण रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करते हैं और प्रमुख प्रशासनिक, सामाजिक व प्रादेशिक समाचारों का प्रबंधन करते हैं।