महराजगंज। जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने न्यायालय से जारी NBW वारंट का अनुपालन करते हुए एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, थाना कोल्हुई में वर्ष 2023 में दर्ज एक मुकदमे से जुड़े वारंटी के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, महराजगंज ने NBW वारंट जारी किया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने वारंटी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।