महराजगंज। विकास खंड लक्ष्मीपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मृत्युंजय यादव के पिता चन्द्रकेशव यादव का रविवार देर रात लगभग 12:30 बजे निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
परिजनों के अनुसार, चन्द्रकेशव यादव मूल रूप से बस्ती जनपद के निवासी थे। अपने सरल, मिलनसार और सामाजिक व्यवहार के कारण वे क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
शोक व्यक्त करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतक, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, सीपी मिश्र, हरिकेश पाठक, रामसहाय पांडेय, अमन शुक्ल,बलाराज यादव,सरदार गोल्डी सिंह, रानू पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कर्मचारियों ने भी शोक संदेश जारी कर चन्द्रकेश यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।