Maharajganj News : हाईटेक हुई महराजगंज पुलिस, इंटरसेप्टर वाहन से हाईवे पर होगी 24×7 निगरानी

    04-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने सोमवार को हाईटेक इंटरसेप्टर पुलिस वाहन की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस अत्याधुनिक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह इंटरसेप्टर वाहन आधुनिक तकनीक से लैस है और राजमार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखेगा। वाहन में स्पीड रडार के माध्यम से वाहनों की गति की जांच, ब्रीथ एनालाइजर से शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच तथा स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरा के माध्यम से वाहनों की पहचान की सुविधा उपलब्ध है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस हाईटेक वाहन के संचालन से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और राजमार्गों पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा सकेगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।