सिसवा बाजार। हजरत इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन बुधवार को सिसवा नगर में मोहर्रम का चहल्लुम पूरे अकीदत, श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के दादा जंगली शाह बाबा की मजार पर मजलिस और फातेहाखानी का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और देश में अमन, भाईचारे, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी।
चहल्लुम के अवसर पर शाने अली अखाड़ा नौका टोला से पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो कोठीभार स्थित शहीद बाबा की मजार से होकर स्टेट चौक मार्ग गोपाल नगर चौराहे से मिरशीकारी मोहल्ला होते हुए दादा जंगली शाह मजार के कब्रिस्तान ग्राउंड पहुंचा!यहां इस्लामिया अखाड़ा मीरशिकारी मोहल्ला गौस पाक अखाड़ा मोहम्मदपुर सहित विभिन्न अखाड़े अपने अपने मुख्य मार्ग से होते हुए पहुंचा सिसवा नगर के विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी डंडा एवं अन्य पारंपरिक युद्ध कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, जायरीन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस दौरान मौजूद रहे लोग पप्पू हाजी उमर मुख्तार खान अफरोज वाजिद अली एजाज़ लाज़िम मोहम्मद उमर अहमद अखलाक अहमद बेलाल मंजूर मेराज वसिद अहमद जबीर अली इम्तियाज अहमद मोहम्मद कयामुद्दीन इस्तेखार अहमद शिबू बनारसी तबारक अली राइनी जकाल्लाह सैफुल्लाह निशार अहमद अफजल शाहिद अली आसिफ जावेद मीर अकरम बिबो हाशिम व अन्य लोग मौजूद रहे।
चहल्लुम के अवसर पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे पूरे जुलूस मार्ग पर थाना कोठीभार, निचलौल, चौक, कोतवाली, घुघली, भिटौली, श्यामदेउरवा, सिंदुरिया एवं पुलिस लाइन का पुलिस बल तैनात रहा तथा अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।