Maharajganj News : फरेंदा में पुलिस का एक्शन, कच्ची शराब की भट्ठी ध्वस्त; भारी मात्रा में लहन नष्ट

    05-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज।
जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके पर करीब 18 से 20 कुंतल लहन भी नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के नगेशरपुर के निरनाम पश्चिमी टोला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम से संबंधित पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं।

फरेंदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।