Maharajganj Politics : 'गरीबों की आवाज थे जनेश्वर मिश्र', जयंती पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    05-Aug-2026   
Total Views |

घुघली। समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती बुधवार को घुघली में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों, सादगी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी का संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान एवं वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देते हैं।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरुण कुमार भावी प्रत्याशी 318 विधान सभा महराजगंज सदर (सु), अभय प्रताप यादव, तसौवर हुसैन (प्रदेश उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), हैदर अली, इरफान अली (जिला सचिव, लोहिया वाहिनी), महेंद्र प्रसाद (विधानसभा अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी महराजगंज सदर) ,अहमद अली, विनोद वर्मा, महबूबा अंसारी, लालसाह प्रसाद, जमालुद्दीन, जुल्फिकार, शिव शंकर यादव, विजय यादव, रामाश्रय प्रसाद, अदालत यादव, अब्बास अली एवं विवेक कुशवाहा उपस्थित रहे।



आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।