Maharajganj News : तेज रफ्तार बनी निशाने पर, महराजगंज पुलिस ने शुरू किया हाईटेक अभियान

    05-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने Zero Fatality District (ZFD) अभियान के तहत तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को थाना घुघली क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर यातायात पुलिस ने इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस और थाना घुघली की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति की जांच की गई। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों को चिन्हित किया गया।


पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। तेज रफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।