UP Breaking News : जेल से लौटते वक्त खत्म हुआ सफर, सड़क हादसे में अतीक के बेटे अबान की मौत

Total Views |

UP Breaking News :
पूर्वांचल के चर्चित माफिया रहे अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। उनके साथ एक अन्य साथी की भी मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।


मुलाकात के बाद लौटते समय पूंछ क्षेत्र के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अबान अहमद उसी तरफ बैठा था, जिस ओर टक्कर हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोठ भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक को झपकी आने या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।


शिवानी श्रीवास्तव

शिवानी श्रीवास्तव (Shivani Srivastava) 'आपन महराजगंज' में सहायक संपादक (Assistant Editor) के पद पर कार्यरत हैं। यह संपादकीय कार्यों, समाचारों के संपादन और पोर्टल की कंटेंट टीम में अपनी भूमिका निभाती हैं।