चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे से एक नाबालिग किशोरी को जबरन नेपाल ले जाने की कोशिश पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विफल हो गई। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल लतीफ की मोबाइल फोन के जरिये महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से जान-पहचान हुई थी।
आरोप है कि सद्दाम ने किशोरी को बरगदवा चौराहे पर बुलाया, जहां अपने साथियों सबरे आलम और फिरोज खान के साथ उसे चारपहिया वाहन में बैठाकर जबरन नेपाल ले जाने की कोशिश की। रास्ते में मौका मिलते ही किशोरी ने डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।