Ramayana Release Date Confirm : नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसका ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और इंटरनेट पर इसकी काफी चर्चा हुई। फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर में फिल्म की रिलीज डेट को रिवील किया गया है।
फिल्म दिवाली के दो दिन पहले रिलीज होगी यानी रामायण का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। इस साल दिवाली 8 नवंबर को पड़ेगी। Sony Pictures ने रामायण का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया है। इस ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट बताई गई है। इस बीच, ऐसी अटकलें भी थीं कि 'रामायण' दिवाली से पहले, 30 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है। हालांकि अब फिल्म की फाइनल रिलीज डेट कंफर्म हो गई है।
इंग्लिश ट्रेलर का रनटाइम 3 मिनट 54 सेकंड है, जो पिछले हफ्ते रिलीज हुए हिंदी वर्जन से लगभग 15 सेकंड छोटा है। ट्रेलर में नए विजुअल्स और सबसे जरूरी बात, फिल्म की ऑफिशियल रिलीज़ डेट भी दिखाई गई है।
सोनी पिक्चर्स, इस फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज कर रहा है। वहीं सोनी पिक्चर्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर फिल्म का इंग्लिश वर्जन में ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, "एक ऐसी शानदार जर्नी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। रामायण का ऑफिशियल ट्रेलर देखें, जो 6 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आ रही है।" इसी के साथ ये बात अब कंफर्म हो गई है कि 'रामायण' 6 नवंबर को रिलीज होगी।
रामायण में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), लारा दत्ता (कैकेयी), सुरभि दास (श्रुतकीर्ति), यश (रावण) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) जैसे कलाकार नजर आएंगे।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।