Maharajganj News : सिसवा में नए बीईओ ने संभाली कमान, शिक्षा व्यवस्था में सुधार का लिया संकल्प

    06-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। सिसवा विकास खंड में नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) आनंद कुमार मिश्र ने पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और शासन की सभी शैक्षणिक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा शिक्षकों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ पठन-पाठन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।


खंड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए निरीक्षण व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा ताकि बच्चों में भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत किया जा सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।