महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी थानों की जनसुनवाई व्यवस्था और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। एसपी ने कहा कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर पर संभव हो, उसका निस्तारण वहीं पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से निस्तारण कर लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत किया जाए।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।