महराजगंज। जिला अस्पताल में तकनीकी खराबी के चलते पिछले तीन दिनों से सीटी स्कैन सेवा पूरी तरह ठप पड़ी है। इससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्त जांच सुविधा बंद होने के कारण जरूरतमंद मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें 1,800 से 4,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 30 से 40 मरीजों का निशुल्क सीटी स्कैन किया जाता है। मशीन खराब होने के कारण अब तक करीब 110 से 120 मरीज बिना जांच कराए वापस लौट चुके हैं।
इसका सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ रहा है, जो सरकारी अस्पताल में मुफ्त जांच की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। मशीन बंद होने के कारण उन्हें मजबूरी में निजी सेंटरों पर महंगी जांच करानी पड़ रही है।
मरीजों और उनके परिजनों ने सीटी स्कैन मशीन को जल्द से जल्द दुरुस्त कर सेवा बहाल करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।