Dhurandhar New Record : रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित स्पाई-एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' ने सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नया इतिहास रच दिया है। नेटफ्लिक्स के अनुसार यह फिल्म 2026 की दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है।
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने एक्सप्रेस अड्डा कार्यक्रम में फिल्म की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि 'धुरंधर' ने इस साल व्यूअरशिप के मामले में सभी नॉन-इंग्लिश फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म ने अधिकांश इंग्लिश फिल्मों से भी बेहतर प्रदर्शन किया और केवल अमेरिका तथा ब्रिटेन की कुछ फिल्मों से ही पीछे रही।
बता दें कि 'धुरंधर' को जनवरी से जून 2026 के बीच 37 मिलियन व्यूज मिले। यह 22 देशों में नेटफ्लिक्स की लिस्ट में नंबर वन पर भी रही। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर फ्रैंचाइजी ने दो फिल्मों के जरिए दुनिया भर में 3100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की। इसका दूसरा पार्ट, 'धुरंधर: द रिवेंज', भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।
पहली 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और मार्च 2026 में सीक्वल की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। वहीं 'धुरंधर: द रिवेंज' फिलहाल नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।