महराजगंज। गोरखपुर के खजनी क्षेत्र में वैभव वर्मा की हत्या तथा एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटना के विरोध में गुरुवार शाम फरेन्दा नगर में राष्ट्रीय सोनार एकता परिषद के नेतृत्व में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें व्यापारी, सामाजिक संगठन, युवा और नगर के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
कैंडल मार्च दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर, मिल गेट होते हुए पुनः अंबेडकर तिराहा पर संपन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत वैभव वर्मा एवं मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को कठोर एवं शीघ्र सजा देने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में विमल वर्मा, धूप वर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, गणेश वर्मा, प्रेम वर्मा, अभय वर्मा, विजय वर्मा, राजन वर्मा, राजेश वर्मा, संजय वर्मा, छेदीलाल वर्मा, सूरज वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, हरिनन्दन वर्मा, पन्नालाल वर्मा, अमरेश वर्मा, शुभम वर्मा, सुशील वर्मा, योगेन्द्र वर्मा, राजीव वर्मा, भानु किशोर वर्मा, दुर्गा वर्मा, शंकर वर्मा, शिवराज सर्राफ, अमित सर्राफ, गोलू वर्मा, अश्विनी जायसवाल, बन्टी वर्मा, नवल किशोर वर्मा, पिंटू वर्मा, विशाल वर्मा, उमेश वर्मा, लालबाबू वर्मा, दुर्गेश वर्मा, रिंकू वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं युवाओं ने सहभागिता की।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसी जघन्य घटनाओं के दोषियों को त्वरित और कठोर दंड मिलना चाहिए, ताकि समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। राष्ट्रीय सोनार एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अन्याय के विरुद्ध समाज की एकजुटता ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।