Maharajganj News : जारी है कोल्हुई पुलिस का अभियान, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

    07-Aug-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान 6 अगस्त 2026 को ग्राम मैनहवा टोला इन्द्रजोत के पास से रूक्मणी पत्नी भुअर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम मैनहवा टोला इन्द्रजोत की निवासी है।


इस मामले में थाना कोल्हुई पर मु.अ.सं. 118/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से बरामद 10 लीटर अवैध कच्ची शराब को भी कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।