सिंदुरिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री बुधवार को नाराज होकर घर से किसी अज्ञात युवक के साथ निकली। आरोप है कि वह एक अज्ञात युवक के साथ ई-रिक्शा में बैठकर महराजगंज की ओर गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नही चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।