सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर, बीजापार निवासी एक परिवार की 14 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। छात्रा 7 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने छात्रा की काफी खोजबीन की और नाते-रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी ली गई, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी छात्रा के नहीं मिलने पर परिजन कोठीभार थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अब छात्रा के स्कूल जाने के बाद उसकी गतिविधियों, संभावित स्थानों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। छात्रा का पता लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।