महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया एक जनरेटर और एक सोलर पैनल बरामद किया है।
मामले में वादी विनोद चौधरी की तहरीर पर मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 31 अगस्त 2026 की रात निर्माणाधीन धर्मकांटा से जनरेटर और सोलर पैनल चोरी किए गए थे। चोरी के बाद सामान को नारायणपुर-राजनगर के बीच स्थित एक सुनसान मकान में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को आरोपी चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करीब सुबह 4:15 बजे उन्हें चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू, पुत्र प्रमोद अग्रहरि, निवासी ग्राम बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष। अजय कुमार पाल, पुत्र योगेन्द्र पाल, निवासी ग्राम बैसार, टोला कचुरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 24 वर्ष। रविकान्त यादव, पुत्र चन्द्रिका यादव, निवासी ग्राम बरगाहपुर, टोला पालजोत, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 19 वर्ष। मिथलेश यादव उर्फ नेता, पुत्र अच्छेलाल यादव, निवासी ग्राम बरडाड, टोला शिवकोट, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष।
बरामद सामान 01 जनरेटर 01 सोलर पैनल
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।