Maharajganj News: कोल्हुई में पुलिस-राजस्व टीम की बड़ी कार्रवाई, 46 बोरी अवैध यूरिया बरामद

    12-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में यूरिया की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 46 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद की है। यह बरामदगी ग्राम बटईडीहा से की गई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा/नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सुदेव पटेल और थाना कोल्हुई पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में चेकिंग की। जांच के दौरान ग्राम बटईडीहा से कुल 46 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद हुई।

टीम ने बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यूरिया की अवैध तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में उपजिलाधिकारी नौतनवा कुनाल, क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सुदेव पटेल, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, सुरेन्द्र कुमार शाह और महिला कांस्टेबल पिंकी शामिल रहीं।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।