Maharajganj News: महराजगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

    12-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में पुरंदरपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को हरैया खुर्द चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।

रास्ते में वारदात का आरोप
पुलिस के मुताबिक, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में 9 सितंबर 2026 को एक नाबालिग बालिका के साथ रास्ते में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने बालिका का गला दबाकर उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता के संबंध में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस के अनुसार, पुरंदरपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 217/26 के तहत धारा 109(1), 65(2) बीएनएस और धारा 5m/6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार सहित पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।