Maharajganj News: कहासुनी के बाद महिला से मारपीट, कोठीभार पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस

    14-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली शाही टोला में पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। गांव की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कहासुनी के बाद मारपीट का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, 12 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट करने लगे।

महिला ने बताया कि मारपीट में उसकी आंख के पास समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद महिला कोठीभार थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी ने बताया, जांच जारी
थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।