महराजगंज। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह पर अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप लगाए जाने के बाद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में नाराजगी है। मामले को लेकर बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से कोतवाल को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
अधिवक्ता से अभद्रता का आरोप सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अनुसार, 13 सितंबर को थाना परिसर में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि अधिवक्ता को विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी गई। घटना के संबंध में अधिवक्ता सचिन कुमार सिंह ने बार एसोसिएशन को प्रार्थना-पत्र देकर मामले की जानकारी दी है। 14 सितंबर को बुलाई गई आपात बैठक प्रार्थना-पत्र मिलने के बाद 14 सितंबर को बार एसोसिएशन की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।
बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग की। साथ ही, पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई गई है।
पुलिस पक्ष सामने आना बाकी मामले में लगाए गए आरोपों पर पुलिस पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस का आधिकारिक बयान मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।