महराजगंज। सिसवा बाजार क्षेत्र के कोठीभार थाना अंतर्गत बड़हरा महंत में रविवार को मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti 5.0) अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 35 महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुईं थी। महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी और महिला कांस्टेबल प्रियंका शाह ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी गई। महिला अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील सम्मेलन के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद करते हुए छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दुष्कर्म जैसे महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित भी किया। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं कानूनी सहायता ले सकती हैं। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को घर से भागने के कारण सामने आने वाली समस्याओं, चुनौतियों और उसके सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में समझाया। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
112, 1090 समेत हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को 112, 1090, 102 और 181 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। महिलाओं ने पुलिस की पहल को बताया सकारात्मक सम्मेलन के बाद महिलाओं ने पुलिस की इस पहल को सकारात्मक और साहस बढ़ाने वाला बताया। महिलाओं का कहना था कि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी मिलने से अब वे महिलाएं और बालिकाएं भी फोन के माध्यम से अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सकती हैं, जो किसी कारणवश थाने जाकर शिकायत नहीं कर पाती हैं। इससे समस्याओं की शुरुआती स्तर पर ही शिकायत कर समाधान कराने में मदद मिलेगी।
महिलाओं ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डर व संकोच के सहायता लेने का भरोसा मिला है।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।