Maharajganj News: नौतनवा में अवैध पटाखों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 गत्ते बरामद, दो गिरफ्तार

    18-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
नौतनवा पुलिस ने गुरुवार को अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। मौके से एक डीसीएम वाहन भी कब्जे में लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध आतिशबाजी के कारोबार पर कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों की बिक्री, भंडारण व परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध आतिशबाजी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।



मोहिद खान

मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।