Maharajganj News: निचलौल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को DM-SP ने किया सम्मानित

    19-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। निचलौल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व कार्यों में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले राजस्व लेखपालों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान राजस्व कार्य वर्ष 2026 के तहत अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री, अविवादित वरासत समेत राजस्व से जुड़े अन्य कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने वाले लेखपालों को दिया गया।

समयबद्ध और पारदर्शी कार्य पर जोर

सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व से जुड़े कार्यों में समयबद्धता और पारदर्शिता होने से आमजन को सीधे लाभ मिलता है।

अधिकारियों ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व कार्यों की गुणवत्ता और समय पर निस्तारण को लेकर भी अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



मोहिद खान

मोहिद खान आपन महराजगंज में बृजमनगंज क्षेत्र से रिपोर्टर हैं। यह महराजगंज जिले और बृजमनगंज की स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।