महराजगंज। सरडीहा ग्राम सभा के टोला तुलसीपुर में दुर्विजय के घर से जयकरण के घर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने के कारण राहगीरों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
लंबे समय से मरम्मत का इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। राकेश, लक्ष्मण, सागर, अवधेश, महात्मा और सुरेश समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान समस्या और बढ़ सकती है। जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी भी है।
जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मामले में पीडब्ल्यूडी के जेई राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।