सिसवा बाजार, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के परिसर में बुधवार को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी रहे।
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मधुसूदन मसीह, जैनुल आब्दीन, प्राची जायसवाल, प्रियंका पांडेय, दुर्गेश कुमार, नूपुर पांडेय और विशाल निगम शामिल रहे।
इन स्वास्थ्य अधिकारियों को कार्यक्रम क्रियान्वयन, NQAS सर्टिफिकेशन, आयुष्मान कार्यक्रम, सोशल क्रिएटिविटी, ओपीडी सेवा, टीम बॉन्डिंग प्रोग्रामिंग और कम्युनिटी आउटरीच जैसे क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
लोगों ने किया स्वेच्छा से रक्तदान शिविर के दौरान लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में अमरनाथ, राहुल गुप्ता, मधुसूदन मसीह, विशाल निगम, राजू चौरसिया, रीमा देवी, कृष्णा प्रताप गिरी, सूर्यकांत उपाध्याय, नवीन कुमार और रीना देवी शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक, भाजपा मंडल सिसवा अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गोंड, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पटेल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर प्रदीप चौरसिया, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, अभिषेक सिंह और सुरेश राय समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।