Maharajganj News: फरेंदा थाने का क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

    23-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने 22 सितंबर को थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शस्त्रागार और अभिलेखों की जांच
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाने के शस्त्रागार का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रों के रखरखाव के साथ संबंधित अभिलेखों की भी जांच की। इसके अलावा थाने में लंबित मामलों और विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को नियमानुसार और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ बेहतर व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और लंबित मामलों के निस्तारण में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।