Maharajganj News: महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

    23-Sep-2026   
Total Views |

महराजगंज।
महराजगंज पुलिस ने लोगों के गुम हुए 110 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने मोबाइल बरामदगी की जानकारी दी। इसके बाद बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले

लंबे समय बाद अपना गुम मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर राहत जताई और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर 110 मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दें, ताकि उसकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।