महराजगंज। घुघली विकासखंड की शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में सफाई व्यवस्था खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। वहीं, कई जगह नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों और आसपास के रास्तों पर बह रहा है।
गंदा पानी रास्तों पर फैलने से ग्रामीणों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव नहीं आते, जिसके कारण सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है।
गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है। ग्रामीणों के अनुसार, गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।
ग्रामीण मिथुन, अजय, आकाश और अमरनाथ ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने से बरसात के दौरान पानी निकासी की समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने, कूड़ा हटवाने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।