Maharajganj News: बेलवा बुजुर्ग में जाल में फंसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में हड़कंप

    30-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के सिवान में मंगलवार को एक विशाल अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी किसान सुग्रीव प्रसाद के खेत में लगे जाल में अजगर फंसा हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि अजगर करीब 10 से 12 फीट लंबा है। किसान जब खेत पर पहुंचा तो उसने जाल में अजगर को फंसा देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। अजगर की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वन विभाग को दी गई सूचना
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, वन विभाग की टीम के पहुंचने के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से निकालकर रेस्क्यू किया जाएगा। फिलहाल अजगर जाल में फंसा हुआ है।



फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।