Maharajganj News: नहर में गिरने से 17 वर्षीय छात्र लापता, 16 घंटे बाद SDRF ने शुरू की तलाश

    30-Sep-2026   
Total Views |
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में शौच के लिए गए 17 वर्षीय छात्र का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। हादसे के बाद से छात्र लापता है। घटना के करीब 16 घंटे बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी।

लापता छात्र की पहचान राजकुमार पुत्र नागेंद्र शर्मा (17) के रूप में हुई है। बताया गया कि राजकुमार भागीरथी कृषक महाविद्यालय, भागीरथपुर में इंटरमीडिएट का छात्र था।

नहर में गिरने के बाद से लापता
बताया जा रहा है कि छात्र शौच के लिए नहर के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और नहर में छात्र की तलाश कराई गई। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

SDRF ने संभाला तलाशी अभियान
घटना के करीब 16 घंटे बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नहर में छात्र की तलाश शुरू कर दी है। SDRF के पहुंचने के बाद तलाशी अभियान को तेज किया गया।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं छात्र के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। नहर में SDRF की टीम का तलाशी अभियान जारी है।



फैयाज अहमद

फैयाज अहमद ‘आपन महराजगंज’ के लिए महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिपोर्टर के तौर पर कार्य करते हैं। वे स्थानीय खबरों, घटनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।